http://kmsraj51.wordpress.com/
प्रकृति ने मानव को एक विकसित दिमाग दिया है। इसके सही इस्तेमाल से मनुष्य अपने जीवन में सार्थक बदलाव ला सकता है। जहां तक लक्ष्य की बात है, इसकी प्राप्ति बिना बलिदान के संभव नहीं है। अगर मन में निष्ठा और नि:स्वार्थता हो तो लक्ष्य तक पहुंचने में काफी मदद मिलती है।
कभी न बैठें भाग्य के भरोसे : भाग्य के भरोसे बैठकर अपने जीवन को नष्ट केवल कमजोर व्यक्ति करते हैं। जो कुछ कर गुजरने का हौसला रखते हैं, वे भाग्य को कोरी कल्पना मानते हैं। कामयाबी हासिल करने के लिए धैर्य, ठोस योजना, सही साधन व कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है।
हर किसी को नहीं मिलता गॉडफादर : जीवन में ऐसा व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है, जो हमें शिखर पर बिठा दे। ऐसे में गॉड-फादर के भरोसे बैठना उचित नहीं है। हमें अपनी जिंदगी की परिभाषा खुद लिखनी होगी। अपने लिए अवसर खुद खोजने होंगे।
लकीर का फकीर रहता है सदा नाकामयाब : जिंदगी में लकीर का फकीर बने रहना स्वयं को असफलता की गर्त में धकेलने जैसा है। सफल वही होता है, जो वक्त के अनुसार खुद को ढालता है।
दूसरों के लिए योजनाएं ही क्यों बनाएं : क्या यह सच नहीं है कि जीवन में हम जितनी भी योजनाएं बनाते हैं, उनमें से अधिकांश दूसरों की कामयाबी के लिए बनाते हैं। हम अपनी प्रगति, अपने विकास व अपनी योग्यता को निखारने के लिए आखिर योजनाएं क्यों नहीं बनाते? इस तथ्य पर विचार करना भी बेहद जरूरी है।
तेज दिमाग ही देखता है नए अवसर : जिंदगी में जितने भी महान अवसर आते हैं, उन्हें हमारी आंखें नहीं देख सकतीं, लेकिन तेज दिमाग न केवल उन्हें देखता है, बल्कि उन्हें पहचानता भी है, इसलिए जो दिमाग सोचता है, उसकी कभी अवहेलना न करें।
एक ही है अमीर बनने का फार्मूला : संसार में अमीर बनने का केवल एक ही फार्मूला है। अगर आप दूसरों के लिए काम करते हैं तो जो भी कार्य करें उसे पूर्ण निष्ठा, पूर्ण ईमानदारी से अपना कार्य समझकर करें। एक न एक दिन दौलत तुम्हारे कदम अवश्य चूमेगी।
विश्वसनीयता कभी न खोएं : जीवन में साख या विश्वसनीयता बड़ी मुश्किल से कमाई जाती है, लेकिन इसके सहारे बड़े-बड़े काम चुटकियों में हो जाते हैं, लेकिन अगर जरा-सी भी लापरवाही बरती जाए तो साख खत्म होने में देर नहीं लगती।
शॉर्ट-कट का रास्ता कभी नहीं : शॉर्ट-कट के रास्ते से जीवन में कभी कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती। कामयाबी का रास्ता काफी लंबा है, जिसमें कदम-कदम पर संघर्ष करना पड़ता है।
लेग पुलिंग तो होगी : जब भी आप आगे बढ़ेंगे, आपकी टांग खींचने का प्रयास जरूर किया जाएगा। सफलता तभी मिलेगी, जब आप टांग खींचने वालों से जरा भी नहीं उलझेंगे।
आलोचना के पीछे छिपी सद्भावना को दें सम्मान : कभी-कभी ऐसा भी होता है, जब हमारे भले के लिए कोई हमारी आलोचना करता है। ऐसी आलोचना के पीछे छिपी सद्भावना को अवश्य सम्मान दें।
खुद बनिए अपने बॉस : अगर कामयाबी की डगर पर चलना है तो हमें अपना बॉस खुद बनना होगा। खुद जोखिम भी उठाने होंगे तथा दूसरों का मार्गदर्शन भी करना होगा।
बूढ़ा वही, जिसने सीखना बंद कर दिया : बुढ़ापे का उम्र से कोई संबंध नहीं है। जो हमेशा नया सीखता है, वक्त के साथ स्वयं को बदलता है, वह हमेशा जवान रहता है।
क्षमताओं का दस प्रतिशत भी नहीं होता इस्तेमाल : सफलता का एक मार्ग यह भी है कि हम जितना काम करते हैं, उससे ज्यादा काम करने की आदत डालें। अपनी क्षमता को पहचानने के साथ-साथ हम उसका पूरा इस्तेमाल भी करें।
http://kmsraj51.wordpress.com/
******** kmsraj51**********मेरे अंदर की आवाज ***********
hank`s & Regard`s
Krishna Mohan Singh (कृष्ण मोहन सिंह)
Spiritual Author Cum Spiritual Guru
Always Positive Thinker Cum Motivator
Sr.Administrator (IT-Software, Hardware & Networking)
ID: kmsraj51@yahoo.in
Spiritual Author Cum Spiritual Guru
Always Positive Thinker Cum Motivator
Sr.Administrator (IT-Software, Hardware & Networking)
ID: kmsraj51@yahoo.in
Webpage : http://kmsraj51.wordpress.com/
ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है
ReplyDeleteऔर पोस्ट लिखें
मंगलवार 12/11/2013 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
आप भी एक नज़र देखें
धन्यवाद .... आभार ....
याद रखने लायक सभी बातें ... उपयोगी ...
ReplyDelete